berinagEntertainmentFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

वायरल डांस एकेडमी के तत्वावधान में हरि कृष्णा बैंकट हाॅल में डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें लगभग 90 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

एनएचएल नेटवर्क टीम।

बेरीनाग।वायरल डांस एकेडमी के तत्वावधान में हरि कृष्णा बैंकट हाॅल में डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें लगभग 90 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। तीन वर्गों में आयोजित डांस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अंडर-9, 9 से 12 तथा सीनियर वर्ग में ओपन प्रतियोगिता हुई। वायरल एकेडमी के संचालक व कार्यक्रम के संयोजक आशीष बेरी ने बताया कि बेरीनाग क्षेत्र की नृत्य प्रतिभाओं की कला को निखारने तथा बड़े मंचों पर आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम पांच विजेता प्रतियोगियों को एकेडमी द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सुप्रसिद्ध ‘बबल आर्टिस्ट रोबो बिक्रम सिंह’ की तरह डांस के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी भविष्य में बेहतरीन कला के कारण क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।


आज डांस के लिये एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आशीष बेरी के साथ पंकज रोबो, हरीश चुफाल ‘एकलव्य’, विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अभिभावक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share This News