FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

नेकी की दीवार की मुहिम में लाइफ संस्था वन विभाग के डीएफओ और उनकी टीम ने जरूरतमंदों के लिए कपड़े भेंट किए।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता सुशील खत्री

पिथौरागढ़। नेकी की दीवार की मुहिम लगातार जारी है। लाइफ संस्था वन विभाग के डीएफओ और उनकी टीम ने जरूरतमंदों के लिए कपड़े भेंट किए।
पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक अभियान चला रही लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट केटीएम ने जरूरतमंदों के लिए नेकी की दीवार को कपड़े स्वेटर जैकेट पैंट कमीज दिए। वन विभाग में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी जीवन मोहन दगाड़े ने पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक उन्मूलन और पर्यावरण को बचाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रही नेकी की दीवार का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हम सभी के पास घरों में कपड़े रखे हुए हैं उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाना चाहिए जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। नेकी की दीवार के संयोजक सुशील खत्री ने डीएफओ और लाइव संस्था का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से अभी तक 21,902 लोगों तक जरूरत पहुंचाई गई है। कार्यक्रम में नेकी की दीवार के राकेश वर्मा, इमरान अली, नरेंद्र ग्वाल लाईफ फॉर स्टाइल के दर्शना कन्याल, भागवत पंत, ललित, पंकज, पिंकी, दीपक, हिमांशु, तबस्सुम, पवन, ललिता, सुरेश, शेखर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share This News