FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

आरती राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री के लिए चयनित।

एनएचएल नेटवर्क।

थल। विद्या मंदिर पांखू की छात्रा आरती जोशी ( 13 ) पुत्री नीमा जोशी का राष्ट्रीय स्तर की ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह छह किमी क्रॉस कंट्री में हिस्सा लेंगी। उनका चयन अंडर-19 आयु वर्ग में हुआ है। पुंगराऊं घाटी की कोटगाड़ी निवासी नीमा भोपाल (मध्य प्रदेश) में छह से आठ जून तक होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को रवाना हो गईं। उनके चयन पर पुंगराऊं घाटी खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कार्की, सचिव बंशीधर जोशी, दीपक कार्की, चंदन कार्की, दिनेश पाठक, सतीश जोशी आदि ने खुशी जताई है।

Share This News