राजस्थान के सेलीब्रेटेड पत्रकार गोविंद हरितवाल के मुख्य आतिथ्य में शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ ।
राजस्थान के सेलीब्रेटेड पत्रकार गोविंद हरितवाल के मुख्य आतिथ्य में शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ

जयपुर,राजस्थान, 3/6/23 ( राजेश कुमार शर्मा ) राजस्थान राज्य के झुझुनूं जिलांतरगत ऐतिहासिक उपखंड खेतडी के बबाई गांव में तीन जून दो हजार तेईस (3/6/23) शनिवार को राजस्थान के वरिष्ठ सेलीब्रेटेड पत्रकार गोविंद राम हरितवाल के मुख्य आतिथ्य में चेस क्लब बबाई के सौजन्य से बबाई टोपर चेस टूर्नामेंट प्रारंभ होने की खबर है।
वरिष्ठ सेलीब्रेटेड पत्रकार गोविंद राम हरितवाल के वाट्स ऐप प्रेस नोट मुताबिक गांव बबाई स्थित महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश स्कूल बबाई में तीन जून दो हजार तेईस(3/6/23) शनिवार को चेस क्लब बबाई के सौजन्य से बबाई टॉपर चेस टूर्नामेंट 2023 का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष मातादीन पंसारी व मुख्य अतिथि वरिष्ठ सेलीब्रेटेड पत्रकार गोविंद राम हरित वाल विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश भार्गव व मोहन लाल जोशी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व सरस्वती वंदना वाचन के साथ किया । इस अवसर पर सरस्वती वंदना वाचन गायन पंडित शंकर लाल मिश्र ने किया । कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता की टाई रमाकांत तिवारी ने निकाली । प्रतियोगिता में कुल 9 टीम भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के प्रारंभ होने से पूर्व राजस्थान के सेलीब्रेटेड वरिष्ठ पत्रकार व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गोविंद राम हरितवाल ने कहा कि यह शतरंज खेल सातवीं शताब्दी में भारत में चतुरंगा खेल के नाम से खेला जाता था जिसमें 16 गोटिया होती हैं। पंद्रहवी (15वीं) व सोलहवीं (16वीं) शताब्दी में यह खेल अरब होते हुए यूरोप तक जा पहुंचा। अब यह खेल विश्व के करीब 190 देशों में खेला जाता है। इस खेल की इतनी महता है कि आज यह रूस, फ्रांस, और सूडान का राष्ट्रीय खेल बन चुका है ।
प्रतियोगिता में राजपाल ग्रेट ,अजय कौशिक ,सुनील कुमार जोशी, संतोष कुमार टेलर, मनोज इंदौरिया, अनिमेष मंडल, अमल मंडल ,मनोज बसोतिया, दीपक मिश्रा, सुनील इंदौरिया ,कुशल शर्मा ,कनिका शर्मा, कपिल सिंघल ,राजेंद्र सहित अनेक खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।

