बेरीनाग नगर ईकाई और लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने ली कार्यकत्ताओ की बैठक।
बेरीनाग नगर ईकाई और लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने ली कार्यकत्ताओ की बैठक।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक की अध्यक्षता में कार्यकत्ताओ की बैठक हुई । इस दौरान नगर ईकाई चुनाव को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई और कांग्रेस संगठन को मजबूत होने को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया। नगर ईकाई चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पन्त, सभासद बलवन्त सिंह धानिक, वरिष्ठ नेता हयात सिंह बाफिला, भगवान सिंह कठायत,मदन राम, पंकज बोरा,सुनिल कुमार, नवीन कुमार,पवन टम्टा, पंकज पिंटू, पूरन चन्याल, मनोज पन्त,कुन्दन धानिक आदि केई मौजूद रहे।

