बेरीनाग महाविद्यालय में बी एड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने सफाई जागरूकता अभियान चलाया।
बेरीनाग बी एड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने महाविद्यालय में सफाई जागरूकता अभियान चलाया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डी.पी. भट्ट के निर्देशन में एन.एस.एस तथा बी. एड.विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बी.एड. विभाग के छात्राध्यापकों, छात्राध्यापिकाओं तथा एन.एस.एस स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ- सफाई की गई। एन. एस. एस.कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने सरकार द्वारा निर्मित E-रक्त कोष पोर्टल के विषय में छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए स्वयंसेवियों एवं छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन करवाया एवं समस्त छात्र-छात्राओं को पंजीकरण करने के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में बी.एड. विभाग की हेड डॉ ममता जोशी ने अहम भूमिका निभाई ।कार्यक्रम का संचालन डॉ मीनाक्षी गोस्वामी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ गोविंद उपाध्याय, डॉ बबीता गुंजियाल, डॉ रश्मि पंत, डॉ अंजली यादव, मनोज परिहार, नरेश पंत, विपिन पाठक तथा विवेक कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। 

