बेरीनाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महाविद्यालय का वाषिकोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महाविद्यालय का वाषिकोत्सव में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान
राजकीय महाविद्यालय के वाषिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़ी,गढ़वाली, पंजाबी लोक गीतों की धूम रही । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर पर उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएँ देश का भविष्य हैं वो अपनी पढ़ाई और मेहनत कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । शिक्षा से ही व्यक्तित्व का का विकास होता है ।

उन्होंने महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान करने और नये विषय खोलने का आश्वासन दिया । विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा है कि महाविद्यालय के विकास प्रयास कर रहे है ।महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क
सुधारने के धन अवमुक्त कर दिया गया है ।इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष धीरज रौतेला ने महाविद्यालय की समस्याओं को रखा और सभी का आभार व्यक्त किया । छात्र प्राचार्य प्रो डी एन भट्ट सभी का आभार व्यक्त किया ।

इस मौके विधायक फकीर राम टम्टा,प्राचार्य .देवेश प्रसाद, ब्लाक प्रमुख विनिता बाफिला,नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, भाजपा जिला महामंत्री दीपक कार्की,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश आर्या ,प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा दर्पण कुमार, उपमहाअनुसचिव माध्यमिक शिक्षा करम राम, जिला सहकारी बैक जिलाउपाध्यक्ष नरेन्द्र रौतेला, भाजपा नगर अध्यक्ष इन्द्र सिह धानिक,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भण्डारी,छात्र संध अध्यक्ष धीरज रौतेला, सचिव शिवानी धानिक,कोषाध्यक्ष राहुल मेहरा, छात्रा उपाध्यक्ष अंजलि शाह,दीपक घानिक, ज्योति धानिक, अभिभावक संघ अध्यक्ष राजन्ती देवी जेपी चन्याल,नीरू कार्की,मंजू बाफिला,आशा भैसोडा,आदि कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ लीलाधर मिश्रा और दीपा जोशी ने किया।
बेरीनाग राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं के समाधान को दिया कैविनेट मंत्री को ज्ञापन सौपा।

बेरीनाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आगमन पर छात्र संघ ने ज्ञापन सौपा स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में स्नात्कोत्तर में (गणित, अंग्रेजी, संस्कृत) नये विषयों को सृजित / सृजन करने का कष्ट करें ताकि बेरीनाग तथा आस-पास के क्षेत्र से पठन-पाठन हेतु पलायन की स्थिति न बने।
महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान विभाग में नियुक्त वरिष्ठ प्राध्यापक की प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने एवं 01 अन्य प्राध्यापक के सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय के पिथौरागढ परिसर में समायोजित हो जाने के फलस्वरूप वर्तमान में प्राध्यापकों के पद रिक्त हो गये हैं। साथ ही साथ गणित विषय में भी प्राध्यापकों का स्थानान्तरण अन्य महाविद्यालयों में हो गया है। जिसके चलते वर्तमान समय में बी०एस०सी० के सभी छात्र / छात्रायों (भौतिक विज्ञान, गणित) विषय के प्राध्यापक न होने के कारण अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं एवं एस०एस०सी० फिजिक्स प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी प्रवेश को लेकर असमंजस की स्थिति एवं भविष्य को लेकर चिंतित हैं। साथ ही साथ एस०एस०सी० तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी भी भविष्य को लेकर चिंतित हैं।साथ ही बेरीनाग महाविद्यालय में लंबे समय से विभिन्न विषयों में प्राध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जिस कारण से महाविद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। प्राध्यापकों की कमी के चलते कई विद्यार्थी अन्य महाविद्यालयों का रूख करने का मन बना रहे हैं। लेकिन निर्धन अभिभावकों के लिए अपने पाल्यों को अन्य महाविद्यालय में पढाना बडी समस्या बन गई है।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पिथौरागढ एवं बागेश्वर कैम्पस बनने के चलते उक्त दोनों परिसरों का विकल्प न लेने वाले प्राध्यापकों को बेरीनाग महाविद्यालय में नियुक्त करने की मांग की है।
महाविद्यालय को जोड़ने वाली सडक के सुधारीकरण के सन्दर्भ में / धन आवंटित के सन्दर्भ में इस सन्दर्भ में मेरे एवं छात्र संघ पदाधिकारियों द्वारा काफी बार ज्ञापन दे दिये गये है। लेकिन वर्तमान समय में समस्या पूर्व की भाँति बनी हुई है। तथा सडक के लिए धन आवंटित कर ठीक किये जाने की मांग की है।
महाविद्यालय बेरीनाग बी०एड० की मान्यता दिये जाने की मांग की है । छात्र/छात्राओं तथा अभिभावाकों की माँग को देखते हुए उक्त समस्याओं की शीघ्र-अतिशीघ्र निस्तारण करने की माग की है। जिससे पलायन की स्थिति पर रोक लगने पर यह प्रभावी कदम सिद्ध हो। साथ ही साथ छात्र/छात्राओं के भविष्य का हनन न हो और छात्र/छात्राओं की पढाई सुचारू रूप से चलते रहे।
स्नात्कोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ के बाद छात्र संख्या एवं शैक्षिक स्तर पर द्वितीय स्थान पर है। क्षेत्र की काफी पूर्व समय से चली आ रही माँग की है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष विशाल पंत महासचिव शिवानी धानिक, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ज्योति धानिक, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह मेहरा , उपाध्यक्षया अंजली शाह और मनीष रौतेला, पंकज सिंह धानिक, आदि लोग मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिया आश्वासन।
कैविनेट मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा की छात्राओं के हित के लिए उनके स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से महाविद्यालय में शनिटरी पेट की उपलब्धता और वेंडिंग मशीन की उपलब्धता वह जल्दी से जल्दी कराया जाएगा।7 और दूसरा एक जिनकी भी अपेक्षा हमसे की गई है और मैं समझता हूं कि इस दिन की अपेक्षा में कह सकती हूं कि इस महाविद्यालय के लिए मेरे प्रयास रहेंगे कि यहां के बच्चों के लिए जो कि देश के भविष्य है आपके लिए ओपन जिम की व्यवस्था जरूर हम हमारा विभाग इसके बारे में चिंतन करेंगा।

