FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून

उत्तर प्रदेश राज्य संयोजक बनी वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ माला मल्होत्रा मैठानी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

पक्षियों और जैव विविधता संरक्षण से मानव वन्य जीव संघर्ष को भी रोका जा सकता है – विपल्व भट्ट

देहरादून। विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के विलुप्त होने और जैव विविधता पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड गौरैया संरक्षण मंच के फाउंडर और प्रदेश समन्वयक डॉ० किशोर कुमार पंत द्वारा उत्तराखंड गौरैया संरक्षण मंच के संरक्षक श्री बसंत भट्ट के प्रस्ताव पर सामाजिक कार्यकर्ता वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ माला मल्होत्रा मैठानी के द्वारा पशु पक्षी संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया। उक्त अवसर पर वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ माला मल्होत्रा मैठानी द्वारा बताया कि उनके द्वारा महाराष्ट्रा और उत्तर प्रदेश में कई वर्षों तक पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर कार्य किया गया जो आज व्यक्तिगत स्तर पर निरंतर जारी है। वर्तमान में पशु पक्षियों के भोजन चारे इत्यादि के साथ-साथ विभिन्न प्रजाती के पक्षियों के संरक्षण पर लगातार कार्य किया जा रहा है साथ ही उन्होंने इस बात की खुशी जताई कि आज देश भर में युवा बुजुर्ग माताएं बहनें अब इस बात को गंभीरता से लेने लगे हैं और उत्तराखंड गौरैया संरक्षण मंच की टीम से जुड़ कर मुझे अत्यंत खुशी भी हो रही है कि ऐसा को संगठन बना है जो पशु पक्षियों के संरक्षण, एवं जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए एक सकारात्मक पहल निस्वार्थ भाव से कर रहा है। साथ ही मैं पूर्व की भांति बीज वितरण, पक्षियों के लिए पानी प्रबंधन और उनके रहने हेतु घौंसलों का प्रबंधन इस मंच के साथ निस्वार्थ भाव से करूंगी। नन्हीं चौपाल के निदेशक गैरैया संरक्षण मंच के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक श्री विपल्व भट्ट द्वारा बताया गया कि मनुष्य द्वारा अन्धा – धूध जंगलों के दौहन और गैर जिम्मेदाराना तरीके से जल प्रबंधन किया गया जिससे आज सभी जीव-जन्तुओं के साथ मानव सभ्यता भी खतरे में है और देश भर में मानव वन्य जीव संघर्ष की खबरें बढ़ती जा रही हैं यदि समय रहते प्रयास नहीं किये गये तो भयावह प्राकृतिक असंतुलन देखने को मिलेगा, ऐसे प्रयासों से मानव वन्य जीव संघर्ष को आसानी से कम किया जा सकता है। इस असर पर उत्तराखंड गौरैया संरक्षण मंच के प्रदेश समन्यवक एवं अभिलाषा समिति पिथौरगढ़, उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ० किशोर कुमार पंत द्वारा बताया गया कि सम्मानित वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ माला मल्होत्रा मैठानी के मंच से जुड़ने पर सभी कार्यकर्ताओं का हौसला प्रदेश भर में बढ़ेगा साथ ही इनके समन्वयन से देश के अन्य राज्यों में भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया जायेगा। विगत तीन माह में प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से भी इस मुहिम से जुडने का सिलसीला जारी है जिसके लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं, प्रिंट मिडीया कर्मियों और डिजीटल मिडीया कर्मियों उत्तराखंड मंच तहे दिल से आभार प्रकट करता है। इस असर पर उत्तराखंड राज्य संयोजक विपल्व भट्ट, कुमाऊ संयोजक हेम खोलिया, अल्मोड़ा जिला समन्यवक कृष्णा धानक, सह संयोजक भावना कांडपाल, पिथौरागढ़ जिला संयोजक प्रकाश गिरी द्वारा खुशी जताई गई।

Share This News