अशोक चक्र से सम्मानित शहीद हवालदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा ने उनके नाम से बने प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग तहसील के दूरस्थ गांव रावलखेत में अशोक चक्र से सम्मानित अमर शहीद हवालदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने उनके नाम से बने प्रवेश द्वार का लोकार्पण कर क्षेत्र को समर्पित किया साथ ही उनके गृह क्षेत्र में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमर शहीद बहादुर सिंह ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए भारत माँ की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दी। उनका सर्वोच्च बलिदान देश की युवा पीढ़ी को देश सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता बाफिला, जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह बाफिला, जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल, मण्डल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, अनु. मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद लोहिया, ग्राम प्रधान दरपान सिंह आदि उपस्थित रहे।

