निशुल्क ह्दय रोग परीक्षण शिविर 9 को।
निशुल्क ह्दय रोग परीक्षण शिविर 9 को।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में 9 अक्टूबर को सीमांत सेवा फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि शिविर में वेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एमडी, डीएम कार्डियोलोजी डॉ. दीप पंत द्वारा परीक्षण किया जाएगा। शिविर में निशुल्क परामर्श, निशुल्क ईसीजी आदि सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

