FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट में खरबों मूल्य का सोना, चांदी निकालेगी हैदराबाद की कंपनी ,

एनएचएल नेटवर्क ।

अस्कोट की धरती में खरबों की सोना, चांदी और तमाम बहुमूल्य धातुएं दबी हुई हैं। जिन्हें हैदराबाद की कंपनी निकालेगी। ये बात डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कही है। उन्होंने कहा कि अस्कोट में माइनिंग शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। पत्रकार वार्ता में डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि साल 2004 में यहां सोने के भंडार होने के बारे में पता चला था। 2004 में कनाडा की गोल्ड माइन कंपनी ने अस्कोट क्षेत्र में सर्वे किया था। इस सर्वे में पता चला था कि अस्कोट में 15 किमी क्षेत्र में बहुमूल्य तांबा, सोना सहित अन्य धातुएं हैं।

उस समय कुछ समय के लिए इसे निकालने का भी काम किया गया था। लेकिन क्षेत्र के अस्कोट कस्तूरी मृग विहार क्षेत्र में आने के कारण इस काम को रोक दिया गया था। वर्तमान मे जानकारी के मुताबिक अब इस क्षेत्र को मृग विहार क्षेत्र से हटा दिया गया है। जिसके बाद माइनिंग करने के लिए हैदराबाद की रसीद कंपनी को यहां पर खुदाई की अनुमति के लिए भारत सरकार को पत्र दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद कंपनी यहां पर माइनिंग कर जमीन के नीचे से बेश्कीमती खजाने को बाहर निकालेगी। जिस से लोगों को रोजगार मिलेगा।

Share This News