नवोदय विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण।
एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय में आज जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक विद्यालय संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही जिलाधिकारी ने कक्षा- कक्षों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों सहित स्टाफ से आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान डीएम ने परिसर की साफ- सफाई पर संतुष्टि व्यक्त की। इससे पूर्व विद्यालय के एनसीसी कैडेटस द्वारा जिलाधिकारी जोशी का गार्ड आफ होनर के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप मिश्रा, चिकित्साधिकारी डा. ललित भट्ट, सहायक अभियंता लोनिवि केसी जोशी, अभिभावक अर्जुन भट्ट, अल्पना रावत, अनूप कुमार गुप्ता सहित शिक्षक आदि उपस्थित थे।

