berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग महाविद्यालय में “हिमालयन मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट रिसर्च सेन्टर-हिमार्क” की स्थापना।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में यूकॉस्ट देहरादून के सहयोग से उच्च हिमालयी औषधीय तथा सगंध पादपों पर शोध हेतु शोध केंद्र की स्थापना की गई है। यह शोध केंद्र दिनांक 2 नवंबर 2023 से क्रियाशील है जिसका विधिवत उदघाट्न 29 दिसंबर को निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रोफेसर सी डी सूँठा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी पी भट्ट द्वारा किया गया। शोध केंद्र प्रभारी डॉ बालम सिंह बिष्ट द्वारा बताया गया की यह शोध केंद्र उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पायी जाने वाले सगंध तथा औषधीय पादपों के रासायनिक विश्लेषण हेतु स्थापित की गयी है जो की उत्तराखण्ड के परंपरागत ज्ञान को बचाये रखने एवं उनके रासायनिक मानकीकरण हेतु अत्यंत आवश्यक है। भविष्य में यह शोध केंद्र सगंध पादपों की खेती करने वाले किसानों द्वारा भी उपयोग में लाया जा सकता है, जिससे उन पादपों की रासायनिक गुणवत्ता की जाँच करवायी जा सके। पिथौरागढ़ जिले के महाविद्यालयों में यह अपने प्रकार का प्रथम शोध केंद्र है। शोध केंद्र के उदघाट्न पर डॉ जे एन पंत, डॉ डी एस खाती, डॉ पूनम, डॉ वंदिता कांडपाल, श्रीमती लता सनवाल, गुँजन कार्की एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This News