FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandपिथौरागढराज्य

हीपा गाव में खड़ी होली की की धूम…

जल कैसे भरू जमुना गहरी ………..

एनएचएल नेटवर्क टीम।

थल  के विभिन्न गांवों में खड़ी होली की धूम मची है।होली अपने शबाब पर आ गई है थल क्षेत्र के हीपा, थल, मड्ड -भट्टिगाव ,पांखू,चौसाला, बलतिर ,,बोंगाड, सेलावन, आदि क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम मची हुई है,हीपा गाव में भी होली के इस पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है होली पर्व पर बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंच हैं। हीपा गाव में पुरुषों द्वारा सुबह 10 बजे से शाम तक जहां खड़ी होली गायन किया जा रहा है वहीं रात को बैठकी आयोजित की जा रही है।


गाव में घर-घर घूम कर होल्यार होली गायन कर रहे है,होली गायन के साथ ही शानदार नृत्य भी किया जा रहा है, होली को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों में तक काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।वही ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं द्वारा की खडी होली और बैठकी होली का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ जनों राम सिंह कार्की, मेहर सिंह कार्की, महिपाल सिंह, खड़क सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, हिम्मत सिंह रावत, रमेश कार्की ,चंचल सिंह, दीपक सिंह कार्की, कुंडल सिंह रावत, जीवन सिंह, गोपाल सिंह द्वारा आदि द्वारा खड़ी होली का गायन किया ।

Share This News