berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग थाना पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड गिरोह का पर्दाफाश कर 1000 फर्जी सिम कार्ड बरामद , तीन दुकान स्वामियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग थाना पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग 1000 फर्जी सिम कार्ड बरामद कर तीन दुकान स्वामियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। तीनों लोग सिम कार्डों को ऊंचे दामों में बेचकर लाभ कमाते थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डेय व एसएचओ बेरीनाग उमराव सिंह के नेतृत्व में एसओजी व थाना बेरीनाग पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नई बाजार बेरीनाग स्थित एक मोबाइल दुकान पर छापेमारी की गयी,जहाँ तीन लोगों क्रमशः दुकान स्वामी रघुवीर कार्की, विमल सिंह व विजय सिंह को 398 एक्टिवेट सिम 135 एयरटैल, 163 वोडाफोन व आईडिया तथा 700 डिएक्टिवेट फर्जी सिम के साथ हिरासत में लेकर थाना बेरीनाग में धारा 120बी, 420 आइपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । तीनों को धारा 41 क सीआरपीसी का नोटिस देकर छोड़ा गया तथा नियत तिथि में पुलिस व न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने की हिदायत दी गयी । इस दौरान 02 बायोमैट्रिक फिंगर डिवाइस, 14 आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया । आरोपी सिम कार्ड लोगों को ऊंचे दामों में बेचकर लाभ कमाते थे । पुलिस टीम में उप निरीक्षक बसन्त टम्टा, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल किशोर चन्द्र, एसओजी टीम हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल व दिगम्बर खाती, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल व कमल तुलेरा सर्विलांस आदि शामिल थे।

Share This News