अकीदमंदों ने भाईचारे का पैगाम देते हुए अदा की ईद की नमाज।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। बुधवार को चांद के दिखने के बाद गुरूवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। बेरीनाग की मस्जिद में अकीदमंदों ने भाईचारे का पैगाम देते हुए ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन शांति और कौम की तरक्की की दुआ मांगी। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मस्जिद और ईदगाह के आसपास जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।


