गंगोलीहाट खिरमांडे की लक्की बिष्ट बनी डाक्टर ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट की खिरमांडे (रिठायत) की होनहार बालिका लक्की बिष्ट पुत्री गोपाल सिंह बिष्ट एम बी बी एस डॉक्टर बनी । उनकी नियुक्ति गुजरात के द्वारिका जिले में हुई है । डाक्टर लक्की बिष्ट को उक्त उपाधि गुजरात के पाटन शहर के एक समारोह में वाइस चांसलर के सी पोरिया ने दी । इस अवसर लक्की की माता कमला बिष्ट , मामा उमेद रावल, भाई सोनू बिष्ट व चाचा सुरेंद्र बिष्ट शामिल रहे । लक्की की इस उपलब्धि पर उनके नैनिहाल रावल गांव सहित पैत्रिक गांव रिठायत में खुशी की लहर है । खुशी ब्यक्त करने वालों में एडवोकेट देव सिंह रावल , खुशाल रावल , गिरीश रावल , गोपाल रावल , गीता बिष्ट , जगत सिंह बिष्ट , हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट , हरगोविंद रावल , नरेंद्र रावल , भगवत रावल सहित दर्जनों लोगों ने खुशी ब्यक्त की ।

