उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज,

एनएचएल नेटवर्क डैस्क।
उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों का रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह रावत रिजल्ट घोषित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के दो लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म होने में बस एक दिन और है। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे घोषित होगा।
उत्तराखंड बोर्ड ने इस बार 10वीं और 12वीं का परीक्षा का रिजल्ट को एसएमएस के माध्यम से चेक करने के लिए नम्बर जारी किये है जिसमे आप अपना रिजल्ट देख सकते है।
कक्षा 10 परिणाम 2024 प्राप्त करने के लिए, UK10 [roll number] टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजे दें।
कक्षा 12 परिणाम 2024 प्राप्त करने के लिए, UK12 [roll number] टाइप करें और इसे 5676750 पर भेज दें। आपको रिजल्ट मैसेज से मिल जायेगा वही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर भी आप उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल के साथ लॉग इन करें। यहां लॉग इन करते ही आपको अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

