“उत्तराखंड : हिमालय क्षेत्र का विकास और पर्यावरण संरक्षण” पुस्तक का विमोचन,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। “उत्तराखंड हिमालय क्षेत्र का विकास और पर्यावरण संरक्षण” पुस्तक का विमोचन प्रोफेसर डीपी भट्ट प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा किया गया प्रोफेसर भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी संभव है जब वनों का कटान ना हो जंगलों में लग रही आग पर नियंत्रण रखा जाए वनों में लगने वाली आग से न केवल वनों को नुकसान होता है अपितु वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। जैविक कृषि को बढ़ावा देना चाहिए ताकि स्वस्थ जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों पर्यावरण विदो, लेखको,शिक्षाविदों तथा आम जन के लिए भी बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

तथा डॉक्टर प्रतिभा नेगी को हार्दिक शुभकामनाएं दी डॉ बीना लोहिया, डॉ ममता जोशी, डॉ बबीता,डॉ रश्मि पंत, कौशल उप्रेती, हरीश जोशी सहित समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी। डॉ प्रतिभा नेगी की यह सातवीं पुस्तक है वर्तमान में डॉक्टर प्रतिभा ने अर्थशास्त्र विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में कार्यरत है।

