FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडचमोलीराज्य

पिंडर घाटी में 24 घंटों बाद विद्युत आपूर्ति बहाल।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। पिंडर घाटी में 24 घंटों बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर इस क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार की सुबह करीब 7 बजे अचानक पिंडर क्षेत्र के नारायणबगड़, थराली एवं देवाल विकास खंडों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। रविवार को सांय करीब 4 बजें एक झलक बिजली आई उसके बाद आपूर्ति फिर से बंद हो गई। और पूरी रात आपूर्ति ठप रही जिससे इस क्षेत्र के लोगों को पूरी रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। इसके अलावा 24 घंटों से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों के मोबाइल सहित अन्य विद्युत उपकरण भी बंद हो गए। आपूर्ति सोमवार की सुबह 8 बजे के बाद ही बहाल हो सकी। आपूर्ति बाधित होने के संबंध में पूछे जाने पर विद्युत ऊर्जा निगम के नारायणबगड़ डीविजन के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि सिमली से नारायणबगड़, थराली, देवाल को आने वाली बिजली की 33 के लाईन के ऊपर रविवार को हुए आंधी-तूफान के कारण पेड़ों एवं टहनियों के गिरने के कारण नारायणबगड़ के झुगड़ीगाड़ क्षेत्र में लाईन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।

Share This News