FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

चिपको आंदोलन की जननी गौरा देवी और श्रीदेवसुमन को याद करते हुए, असकोट आराकोट यात्रा का हिस्सा बने गंगोलीहाट से 9 सदस्य दल।

 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता  किशन पाठक

गंगोलीहाट। चिपको आंदोलन की जननी गौरा देवी और श्री देवसुमन को याद करते हुए, असकोट आराकोट यात्रा का हिस्सा बने गंगोलीहाट से 9 सदस्य दल ने भगवती पंत के नेतृत्व में दो दिवसीय पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा मुगरुवा धारे गंगोलीहाट के स्रोत से गोठानी, उप्राड़ा, फुटसील, चामाचौड़ , गोठाल, माटिइजर, थारा, ज्यूला होते हुए चौड़मून्या पहुंची। दल ने इन गाँवों में आनंद, दिनेश, षष्ठी वल्लभ भट्ट, मंजू, रीना, रंजना, फुलवंती, जानकी देवी, संतोषी देवी, देवकी देवी, रेखा देवी, रणजीत सिंह, सीमा रावल, सुनील दशोनी, धनीराम, निशा,रघुवीर सिंह भंडारी शंकर सिंह भंडारी से पहाड़ के जल, जंगल,जमीन, रोजगार, बिजली, पानी,स्वास्थ्य,आजीविका के साधन सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

सभी गांवों में पलायन को लेकर समानता दिखी। कोई भी गांव ऐसा नहीं था जिसमें युवाओं का रोजगार के लिए और जिसे रोजगार मिल गया उसे सुविधा पाने के लिए महानगर की ओर पलायन न हुआ हो। दूसरी सबसे बड़ी समस्या जंगली जानवर बंदर, लंगूर,सूअर द्वारा खेती को बर्बाद करने की है। गोठाल गांव में सीमा रावल ने बताया कि उनके यहां बंदर, सूअर,लंगूर के अलावा जंगली खरगोश भी खेती को नुकसान पहुंचाते है। ऊंचाई वाले स्थान पर पानी की समस्या इतनी विकट की लोग रात 2:00 बजे उठकर पानी की व्यवस्था करने में लग जाते हैं। गनौरा,ज्यूला, थारा गांव में सड़क नहीं होने से बुजुर्ग, गर्भवती और बीमार व्यक्ति को सड़क तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रा का समापन रविवार को थल में बरड़ गाड़ और रामगंगा के संगम पर होगा। यात्रा दल में सुरेंद्र बिष्ट, दीपक बोरा ,चारु बोरा, लोकेश बोरा, भूपेश पंत, गिरीश पंत, संजय सिंह बोहरा, प्यारेलाल साह, हेम पाठक रहे।

Share This News