Skip to content

जयपुर, राजस्थान, (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा ) राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिलांतर्गत सिंघाना कस्बे में रेलवे लाइन कॉलोनी स्थित प्रेस्टिजियस सेलिब्रेटिड प्राइवेट स्कूल न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से 12 वीं अर्थात बारहवीं विज्ञान ,कला वर्ग बोर्ड परीक्षा का शानदार परिणाम रहने पर प्रतिभा ट्रायंफ अर्थात प्रतिभा जीत जुलूस धूमधाम पूर्वक मनाया गया।
न्यू ईडन स्कूल के डायरेक्टर अनिल गोदारा ने बताया विज्ञान वर्ग में निशांत ने 97.60%, प्रवेश कुमार ने 97.40%, प्रियांशु कुमार ने 96.80% ,रेखा ने 96.40% ,सिमरन ने 96.40%, विवेक शर्मा ने 95% ,निधि ने 94.80% ,रितिका कुमावत ने 94.80%, निकिता कुमारी ने 93.60%, चेतना ने 92.80%, मनीषा कुमारी ने 92%,रेनू ने 90.40%,मुस्कान सैनी ने 90. 20%, और आर्ट्स ह्यूमैनिटीज फैकल्टी अर्थात कला वर्ग में लक्ष्मी कुमारी ने 94.40% के साथ और ,खुशी ने 90%, अंकों के साथ खुद का, पैरेंट्स का विद्यालय का और गांव का नाम रोशन किया । विद्यार्थियों ने विद्यालय की ट्रेडिशन अर्थात परंपरा को कायम रखते हुए 06 अर्थात छह विद्यार्थियों ने 95 % से अधिक ,15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 21 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक, 33 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं विज्ञान वर्ग में प्रत्येक तीसरा विद्यार्थी 90% से ऊपर है । साथ ही 12वीं कला वर्ग का भी श्रेष्ठ परिणाम रहा है। प्रतिभा सम्मान आयोजन में विद्यार्थियों के अभिभावक व नागरिक आजाद सिंह, संजय कुमार, मुकेश कुमार ,प्रवीण सिंह, विनोद कुमार, विकास राव,सत्यवीर सिंह, प्रेम कुमार, बसंत कुमार सैनी, बाबूलाल, मनीष कुमार ,सुभाष सैनी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र ,राजपाल, नूतन प्रकाश, दलीप सिंह, उदमीराम, अमीलाल, दीपक कटारिया, किशोरी लाल, महेंद्र सिंह, रतन सिंह, राम कुमार, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे। संस्था प्रधानाचार्य डॉ. अनीता ने श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साफा पहना कर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया ।संस्था अध्यक्ष सरिता ने विद्यार्थियों का माला पहनाकर तिलक लगाकर स्वागत किया। संस्था प्रधानाचार्य डॉ. अनीता ने बताया कि दोनों संकाय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है ।

अतिथियों ने एक्सक्विजिट अर्थात उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर नाच गा कर शानदार रिजल्ट की खुशियां मनाई । सिंघाना शहर के विभिन्न रास्तों से ट्रायंफ अर्थात जीत जुलुश गुजरा । इस अवसर पर स्टाफ सदस्य राकेश कुमार, आजाद सिंह, विजय सिंह, अविनाश कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप, कैलाश, रविंद्र कुमार, ममता,ज्योति भाटी, सरोज, सुनीता, अमित कुमार, सोमवीर सिंह,बाबूलाल, इत्यादि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। ट्रायंफ अर्थात जीत जुलुश आयोजन के दौरान विद्यालय परिवार डांस एग्जिबिशन अर्थात नृत्य प्रदर्शन भी किया गया ।
