FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय में नृविज्ञानी डॉ० लोकेश ओहरी के विशेष व्याख्यान आयोजित किया।

एनएचएल नेटवर्क।

मनस्यारी।  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया  महाविद्यालय में नृविज्ञानी डॉ० लोकेश ओहरी के विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया । डॉ० लोकेश ओहरी ने Heidelberg University से नृविज्ञान विषय में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त की है ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि महोदय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ० शैलेष भण्डारी ने किया ।
अपने वक्तव्य में डॉ० लोकेश ओहरी ने मानव विज्ञान, हिमालय की संस्कृति और जल स्रोतों के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की । उन्होंने बताया कि आज विश्व में पहचान को लेकर संघर्ष छिड़ा हुआ है । इसलिए ये आवश्यक है कि देवभूमि हिमालय के लोग भी अपनी पहचान को बचाए रखने के लिए प्रयास करें । विकास के साथ-साथ हमारे लिए अपनी संस्कृति और पहचान को बचाए रखना भी आवश्यक है । इसके साथ उन्होंने अपनी फील्ड रिसर्च के अनुभव भी साझा किए ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ते हुए रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया जिससे पहाड़ की एक प्रमुख समस्या पलायन को भी रोका जा सके ।
कार्यक्रम के अन्त में डॉ० प्रदीप मंडल में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० रवि जोशी ने किया । इस अवसर पर डॉ० लोकेश ओहरी की जर्मनी से आई शोध छात्रा एलेक्स, शोध छात्रा रेणु, महाविद्यालय परिवार से डॉ० प्रदीप मण्डल, दुर्गेश कुमार शुक्ला,  चन्द्र प्रकाश आर्या, डॉ० रिफाकत अली, डॉ० हेमन्ती, डॉ० भागीरथी राणा, डॉ० शैलेष भण्डारी, डॉ० राजेन्द्र सिंह, डॉ० बलवन्त सिंह, सुश्री गंगोत्री रायपा, गणेश सिंह फर्सवाण,  कृष्णा सिंह, श्रीमती हेमा,  लक्ष्मी,  त्रिलोक राम, छात्र संघ अध्यक्ष कु० भागीरथी मर्तोलिया, अजय कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share This News