चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति उत्तराखंड का राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन आगामी 2 एवं 3 जून को चंपावत में।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति उत्तराखंड का राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन आगामी 2 एवं 3 जून को चंपावत जिला मुख्यालय में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारियों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत, मुख्य संयोजक महेश गौड़, संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 2 एवं 3 जून को चंपावत में आयोजित होने वाले 23 वें प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में केंद्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारी के साथ ही समिति के सक्रिय सदस्यों के अलावा राज्य के जिला स्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में विगत महिनों विधानसभा में राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को राज्य सरकार की सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षतिज आरक्षण के बिल पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नही होने, आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने, चिन्हीकरण से वंचित रह गए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण सहित उनकी अन्य तमाम समस्याओं पर चर्चा करते हुए अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी समिति के पदाधिकारियों ने सभी राज्य आंदोलनकारियों से अधिकाधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की हैं।

