अल्मोड़ा के मोहल्लों में गुलदार की धमक से लोग परेशान।

एनएचएल नेटवर्क।
अल्मोड़ा के विभिन्न मोहल्लों में गुलदार की चहलकदमी बढ़ गई है। जिससे लोग डरे सहमे हुए है। पर्यटक आवास गृह के पास पिछले कई दिनों से रात के समय गुलदार दिखाई देने से पर्यटक भी दहशत में है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। मुख्यालय के मध्य माल रोड स्थित पर्यटन आवास गृह, एसएसजे परिसर के पास आबादी वाले क्षेत्रों में रात के समय गुलदार घूमता दिखाई दे रहा है। बीते रोज माल रोड से गुजर रहे पर्यटकों ने गुलदार की चहल कदमी को अपने कैमरे में कैद कर लिया। गुलदार माल रोड की मुख्य सड़क से पर्यटन आवास गृह की ओर जा रहा था। रोज किसी ना किसी मोहल्ले में गुलदार दिखाई देने से लेग डरे सहमे हुए है। लोगों ने अब वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जिन रास्तों के पास गुलदार दिखाई दे रहा है, वहां पर पिंजरा लगाया जाए।

