पिथौरागढ पुलिस अधीक्षक ने 04 निरीक्षकों, 18 उप निरीक्षकों, 02 हेड कांस्टेबल व 02 कांस्टेबलों के तबादले किये।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ कानून व्यवस्था और अपराध मुक्त माहौल बनाने के लगातार प्रयास किये जा रहे है जिसके चलते पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने 04 निरीक्षकों, 18 उप निरीक्षकों, 02 हेड कांस्टेबल व 02 कांस्टेबलों के तबादले करते हुए नई तैनाती पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।


