बांग्लादेश में हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ा,

एनएचएल नेटवर्क।
बांग्लादेश मे सत्ता का तख्तापलट हो चुका है।प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. खबरें मिल रही हैं कि उन्होंने देश छोड़ दिया है। और भारत में शरण लिया है। बताया जा रहा है कि उनका हेलिकॉप्टर त्रिपुरा में उतरा है जहां से उन्हें सेफ हाउस ले जाया गया है। प्रधानमंत्री आवास में अराजकता का माहौल है। लोग वहां से फर्नीचर एवं अन्य सामान कंधों पर उठा कर ले जा रहे हैं। पीएम शेख हसीना के पद से इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद आर्मी चीफ ने लोगों से शांति की अपील की है. बांग्लादेश के आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि शेख हसीना ने पीएम पद छोड़ दिया है और देश छोड़ कर चली गई हैं. ऐसे में राजनीतिक उथलपुथल को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों से बात की गई है और अब राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से मिल कर अंतरिम सरकार बनाने के लिए कदम उठाये जायेंगे. हालांकि उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ उनकी बैठक में हसीना की पार्टी अवामी लीग से कोई शामिल नहीं हुआ। बैठक में जमात और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी से देश के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार सभी दलों की भागीदारी से बनेगी. सबसे दुखद तस्वीर शेख मुजीब उर रहमान की मूर्ति तोड़ते हुई आयी. करीब 50 वर्ष पहले सैन्य तख्ता पलट में इसी मुजीब उर रहमान समेत उनके परिवार के 18 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। मुजीब की दो बेटियां शेख हसीना और शेख रिहाना ही बच पाईं, वो भी भारत की मदद से. एक बार फिर से शेख हसीना भारत की शरण में हैं. 1975 में उनके पिता और बांग्लादेश के तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के बाद भारत ने शेख हसीना को शरण दी थी।

