दो सूत्रीय मांगों को लेकर ठेकेदारों के द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन जारी।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली। दो सूत्रीय मांगों को लेकर ठेकेदारों के द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन मंगलवार से कुछ नए रूप में देखने को मिल सकता हैं। आंदोलनकारियों के अनुसार मंगलवार को सिंचाई मंत्री के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ,14 को मंत्री के लिए चंदा इकट्ठा करने के साथ ही गैरसैंण कूच का नारा दिया गया हैं।
सिंचाई खंड थराली में तीन वर्षों से खाली पड़े अधिशासी अभियंता के पद पर नियमित नियुक्ति किए जाने। इस डीविजन में पिछले तीन वर्षों के दौरान की गतिविधियों की एसआईटी जांच किए जाने की मांग को लेकर 6 वें दिन भी खंडीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन जारी रहा।इस दौरान आंदोलनकारियों ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, क्षेत्रीय सांसद, विधायक, प्रमुख अभियंता सिंचाई, अधिक्षण अभियंता, के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार को धरना स्थल पर ही आयोजित बैठक में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया इसके तहत 13 अगस्त को खंडीय कार्यालय में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के विरोध बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। 14 को विभागीय मंत्री के लिए चंदा इकट्ठा करनें का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके साथ ही 21 से 23 अगस्त तक गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र में गैरसैंण कूच करने का भी निर्णय लिया गया। संघ के संरक्षक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने सिंचाई के मुख्य अभियंता गढ़वाल सुभाष चंद्रा से टेलीफोनिक वार्ता की जिस पर उन्होंने आंदोलन की जानकारी होने,इस संबंध में सिंचाई सचिव से पूर्व में वार्ता करने एवं आजकल में पुनः वार्ता करने का आश्वासन दिया।
———
धरने के छठवें दिन देवाल ठेकेदार संघ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह फर्स्वाण, संरक्षक महावीर बिष्ट, कोषाध्यक्ष किशोर घुनियाल, पूर्व प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी,केदार दत्त कुनियाल, गंगा सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह बिष्ट, लखन रावत, गिरीश कुनियाल, राकेश कुमार,जगत बिष्ट,संतोष चंद्र, धन सिंह,महिपाल बिष्ट, हरिकृष्ण पांडे, बलवंत सिंह दानू धरने पर बैठे रहे। धरने के दौरान ही तहसील कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया, जिसमें दो सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा किए जाने की मांग की गई हैं।

