FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गगोलीहाट में चिकित्सक और नर्स की हत्या पर फूटा चिकित्सा कर्मियों का गुस्सा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट में कोलकाता में महिला चिकित्सक और रुद्रपुर में स्टाफ नर्स की हत्या और दुष्कर्म के विरोध में चिकित्सा कर्मियों में गुस्सा है। चिकित्सा कर्मियों ने अस्पताल की ओपीडी बंद कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दिन भर डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इससे अस्पतालों में मरीजों को उपचार नहीं मिला। हालांकि, इमरजेंसी खुली रही, लेकिन अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।

वही देर शाम नगर में स्वास्थ केन्द्र से पीडब्लूडी गेष्टहाउस तक कैंडल मार्च निकला गया। इस मौके पर डा0 पवन कार्की , डाक्टर उमाकांत राय ,डॉक्टर मयंक पाहवा, डा0 हितेश जोशी ,डॉक्टर दिव्यांशी, डॉक्टर प्रदीप, डॉक्टर संध्या कोहली, हेमचंद, हरिओम भारद्वाज, जितेंद्र अधिकारी ,कौशलेश देउपा, ज्योति कफलिया, पुष्पा धानिक , आशु मेहता, पुष्पा मेहता, उमा कोहली , राजेंद्र उप्रेती ,राकेश कुमार, रंजना धनिक, अलका, हिमांशु पांडे, पूजा भाकुनी, गीता रौतेला, पुष्कर रौतेला, पुष्कर खाती , रविंद्र बल्दिया, प्रीति ,नेहा खोलिया भास्कर शर्मा आदि अनेक चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।

Share This News