गंगोलीहाट हाट कालिका मंदिर में एक नाबालिग की शादी की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिसर में पहुंचकर नाबालिग की शादी को रूकवाई।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट हाट कालिका मंदिर में एक नाबालिग की शादी की की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिसर में पहुंचकर नाबालिग की शादी को रूकवा दिया। और परिजनों की काउंसलिंग कर बाल विवाह कानून की जानकारी दी गई गंगोलीहाट पुलिस को सूचना मिली कि हाट कालिका मंदिर में एक नाबालिग लड़की की शादी के लिए तैयारी की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी व टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की और शादी की तैयारी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए मौके पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मचा रहा।पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउन्सलिंग की गई तथा सम्बन्धित लड़का व लड़की के परिजनों द्वारा बताया गया कि लड़के की उम्र 20 वर्ष तथा दस्तावेजों के आधार पर लड़की की उम्र 16 वर्ष है। पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को बाल विवाह से सम्बन्धित कानून की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी कराना कानूनन अपराध है। दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी, अब वह दोनों के बालिग होने पर ही उनकी शादी करेंगे, जिस सम्बन्ध में उनके द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। काउन्सलिंग के पश्चात लड़की को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि हमारी प्राथमिकता नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। इस प्रकार की घटनाओं की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से हम सुनिश्चित करते हैं कि समाज में कानूनी और नैतिक मानदंडों का पालन हो। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, निरीक्षक नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल देशदीपक सिंह, महिला आरक्षी ज्योति कपकोटी, रिक्रूट आरक्षी रवि कुमार व मनीष चंद्र शामिल थे।

