गंगोलीहाट के युवा व्यापारी हरीश सिंह धानिक उर्फ भीमा का निधन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट युवा व्यापारी एवं व्यापार संघ के दो बार अध्यक्ष रह चुके हरीश सिंह धानिक उर्फ भीमा उम्र 52 वर्ष जो नगर में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते थे बिगत कुछ दिन पूर्व से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी परिजन उन्हें पिथौरागढ़ ले गए जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था हायर सेंटर पहुंचने से पूर्व ही उन्हें अटैक पड़ गया था परिजन उन्हें अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके गांव कुन्जनपुर सहित नगर में शोक छा गया व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर मुख्य चौराहे में एक शोक सभा का आयोजन कर स्वर्गीय धानिक को श्रद्धांजलि अर्पित की । स्वर्गीय धानिक के शव को पहुंचते ही उनके आवास कुंन्जनपुर में श्रद्धांजलि देने वालों का ताता लग गया स्वर्गीय धानिक अपने व्यापार संघ अध्यक्ष के कार्यकाल में व्यापारी हितु सहित अनेक जनमुद्दू के लिए संघर्षरत रहे ।उनका अंतिम संस्कार स्थानीय रामेश्वर घाट में किया गया उनके पुत्र प्रकाश धानिक एवं नरेंद्र धानिक ने चिता को मुखाग्नि दी शव यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं राजनीतिक सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे।


