कुमाऊं मंडल पर्यटन आवास गृह में स्थापना दिवस मनाया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। कुमाऊं मंडल पर्यटन आवास गृह चौकोड़ी में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया । इस मौके पर पर पर्यटन आवास गृह चौकोड़ी के प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि 1976 में कुमाऊं मंडल आवास गृह की स्थापना की गई । इस बाद कुमाऊं में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये जगह-जगह पर्यटन आवास खोले गये । उन्होंने बताया कि पर्यटकों को रहने, खाने की बेहतर सुविधा दी जाती । पहाड़ी खान पान, धार्मिक पर्यटन, परम्परा और संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जाता है ।इस मौके पर गैस गोदाम के प्रबंधक भास्कर पंत, भीम अधिकारी, दीप पैपने , मनोज सैनी,जीवन धानिक, अमित पाठक, गोविन्द भंडारी, भूपेश बाफिला, हरीश चुफाल , मोनू मेहरा कमला धानिक हरीश कोरंगा , धन सिह, किशन सिंह आदि मौजूद थे ।

