मुजफ्फरपुर जिले में 50 लाख की शराब जब्त, पांच धराए
पटना/न्यूज लाइव संवाददाता एस. एच. चंचल:-
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने सोमवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है। गायघाट से 97 कार्टन, पारू से 42, मोतीपुर से 44, सकरा से दो, भगवानपुर से 14 कार्टन विदेशी शराब पकड़ी…
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने सोमवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है। गायघाट से 97 कार्टन, पारू से 42, मोतीपुर से 44, सकरा से दो, भगवानपुर से 14 कार्टन विदेशी शराब पकड़ी गई है। जब्त शराब की कीमत करीब पचास लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
गायघाट की महमदपुर शुरा पंचायत के शुरा चौर से मक्के की खेत में रखी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने कुल 97 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की मात्रा 852 लीटर बताई गई है। इसमें आरसी ब्रांड की 21 कार्टन, आरएस ब्रांड की 41 कार्टन, ओसी ब्लू की 35 कार्टन शराब जब्त की गई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि धंधेबाज की पहचान कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
शराब के साथ दो नाबालिग भी धराए

