विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम की जानकारी एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निदान हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम की जानकारी एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निदान हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

गोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी से आए प्रचार प्रसार प्रतिनिधि पंकज कुमार एवं डॉ विनोद बिरखानी ने महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा एवं अध्ययन सामग्री की उपलब्धता से संबंधित जानकारी दी गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एस मेहरा ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से आए अतिथियों ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न उद्यमिता एवं कौशल विकास संबंधी पाठ्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई गोष्ठी में अध्ययन केंद्र डॉ ललित सिंह रावत सह-समन्वयक में डॉ अश्विन कुमार, डॉ जे. एन. पंत, डॉ लीलाधर मिश्र सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

