गौला नदी पर बने पुल से कूदकर एक युवक ने जान दी।

एनएचएल नेटवर्क।
हल्द्वानी।काठगोदाम स्थित गौला नदी पर बने पुल से कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी सवार अचानक आया और पुल पर उसने स्कूटी रोकी और पुलिया किनारे बनी रेलिंग पे चढ़ छलांग लगा दी। अचानक युवक को नीचे कूदता देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया,गौला नदी में पानी नहीं होने के चलते युवक सीधे पत्थरों पर जा गिरा जिसे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक का नाम मोहम्मद गुफरान 19 वर्ष है जो बनभूलपुरा हल्द्वानी का रहने वाला था। वहीं दूसरी ओर गुफरान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है, फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर घटनास्थल फर पहुंचे काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों के संबंध में मृतक के मित्र व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

