गणेश चौक पुकेंश्वर रोड में पहली बार पहुंचा जल संस्थान का टैकर:-

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग नगर में पानी की किल्लत बढ गयी है नगर में सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी पानी की काफी परेशानी होने लगी है।लगातार तीन दिन से शाम को बारिश हो रही है। मगर इस बारिश से स्रोतों में पानी नहीं बढा है नही बारिश वअन्धड होने के कारण पम्प मे लाईटे कट रही है।जिससे नगर में पानी की कमी बढ गयी है। जल संस्थान के जेई महेश रौतेला ने कहा नगर में तीन गाड़ी पानी की लगाई गई, है। वही गणेश चौक से पुंकेश्वर रोड में बोरा खेत के लोगों ने कहा आज जल संस्थान की गाड़ी से पहली बार पानी भरने को मिला है।

