खेल महाकुंभ के तहत 18 व 19 अक्टूबर को शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कालेज चेपड़ो में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। खेल महाकुंभ के तहत 18 व 19 अक्टूबर को शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कालेज चेपड़ो में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।इस की जानकारी देते हुए खेल महाकुंभ न्याय पंचायत थराली के अध्यक्ष एवं शहीद स्मृति कालेज चेपड़ो के प्रधानाचार्य दिग्पाल सिंह गड़िया ने बताया कि 18 अक्टूबर को अंडर 14 एवं अंडर 17 बालक वर्ग एवं 19 को अंडर 14 एवं 17 बालक वर्ग की खो-खो, कबड्डी,बालीवाल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ की अधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण किया जाना जरूरी हैं। अध्यक्ष ने बताया कि व्यायाम शिक्षक विपुल पवांर,मदन गुसाईं, राकेश देवराड़ी, देवेंद्र फर्स्वाण के निर्देश में खेल मैदान को खेलों के लिए तैयार कर लिया गया है।

