berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

आमरण अनशनकारी ने तहसील की छत पर चढ़कर दी कूदने की धमकी, मचा हड़कंप,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग में महाविद्यालय के कला संकाय भवन निर्माण, पार्किंग निर्माण और बड़ेत- बाफिला सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही की जांच की मांग को लेकर बीते तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठा नीरज शाह आज शनिवार को तहसील भवन की छत पर चढ़ गया। इस दौरान नीरज द्वारा छत से कूद मारने की धमकी से हड़कंप मच गया।

बीते दिनों से तीन सूत्रीय मांगों महाविद्यालय के कला संकाय भवन निर्माण, पार्किंग निर्माण और बड़ेत. बाफिला सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही की जांच की मांग को लेकर तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठा नीरज अभी तक मांगों को लेकर कोई उचित कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर आज तहसील भवन की छत पर चढ़ गया और वहां से कूद मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष महेश जोशी ने नीरज शाह से वार्ता की और समझा बुझाकर उसे नीचे उतार लिया। पुलिस ने नीरज के खिलाफ धारा 151 के तहत चालान की कार्रवाई की है। इस दौरान नीरज ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उचित कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

 

Share This News