berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेलकोट उखेड़ा के वन पंचायत सरपंच के चार बकरियां को गुलदार ने बनाया निवाला।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग विकास खण्ड के बेलकोट उखेड़ा के वन पंचायत सरपंच खड़क सिंह कार्की सोमवार को पशुओं को जंगल चरा कर साम को घर को जाते समय घर से करीब पचास मीटर की दूरी में गुलदार ने 4 बकरियों सहित एक गाय का बछड़ा को अपना निवाला बना दिया। वन सरपंच खड़क सिंह कार्की ने भागर कर अपनी जान बचाई जिसकी सूचना सरपंच द्वारा क्षेत्रीय वन विभाग को देने के बाद वन आरक्षी आयुष कुमार और वन सरपंच गिरजा शंकर पाण्डेय घटना स्थल पर पहुंच कर मौक़ा मुयाना किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार का भय बना हुआ है कई बार ग्रामीणों ने वन विभाग को भी गुलदार की भय को लेकर लिखित रूप में देने के बाद भी वन विभाग ने सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने वन विभाग से वन सरपंच के चार बकरियां और एक बछड़ा को गुलदार के निवाला बनाने पर मुवाजा देने और गांव में पिंजरा लगनें की मांग की है। इस दौरान मौके पर गिरजा शंकर पाण्डेय, खड़क सिंह कार्की , इंद्र सिंह कार्की, महिपाल कार्की, राजन राम आदि केई लोग मौजूद थे।

Share This News