berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडबेरीनागराज्य

बेरीनाग उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी के तत्वाधान में एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन संम्पन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के तत्वाधान में बेरीनाग गंगोंलीहाट व मुनस्यारी ब्लॉक के वन पंचायत सरपंचों हेतु एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन बेरीनाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। प्रशिक्षण में तीनों ब्लाकों से आए लगभग तीस वन पंचायत सरपंचों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। अतिथि व्याख्यानदाता सेवानिवृत्ति प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र जोशी द्वारा संशोधित वन पंचायत नियमावली 2024 के प्राविधानों पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त अकादमी के उप वन क्षेत्राधिकारी बिष्ट के द्वारा वन पंचायत लेखा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उप प्रभागीय वन अधिकारी सूरज तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा , वन क्षेत्राधिकारी अंजनी व विभिन्न रेंजों से आए वन पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

Share This News