FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

84 बोतल, 144 पव्वे व 15 लीटर कच्ची व शऱाब तथा 164670 रूपये जमा।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करने के निर्देशो के क्रम में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा समय से मालों का निस्तारण कराया जा रहा है ।जिसके तहत प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नन्दन सिंह (मालखाना मोहर्रिर) तथा अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा जुए के 07 मामलों से सम्बन्धित जब्त धनराशि 164670 रूपये राजकोष में जमा किया गया। एसएचओ कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह हेड कांस्टेबल आन सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियोगों से संबंधित माल अवैध अंग्रेजी शराब कुल 84 बोतल, 144 पव्वे व 15 लीटर कच्ची शराब को न्यायालय पिथौरागढ़ के आदेश पर नष्ट किया है। पूरी कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा.निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है।

 

Share This News