लोक निर्माण विभाग बेरीनाग ने मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शुरू हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान में तेजी आ गई है। लोक निर्माण विभाग बेरीनाग ने मुख्य सड़कों को सत प्रतिशत गड्ढा मुक्त करा दिया है। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की ओर से बारिश समाप्त होने के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू किया गया। लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता राकेश प्रकाश नैथानी ने बताया विभाग ने शहर की प्रमुख सड़कों अल्मोडा बेरीनाग अस्कोट , सेराघाट से राईआगर , उडियारी से थल तक के मार्गो को पूरी तरह से गड्ढामुक्त कर दिया गया है।

ग्रामीण मार्गों को गड़ढामुक्त कराने का काम तेजी से चल रहा है । बेरीनाग डिविजन के सभी सडको पर गड्डा मुक्त के लिए कार्य जोरो पर है, जल्दी ही सभी ग्रामीण सडके भी ठीक कर ली जायेगी,मुख्य सडक को गड्डा मुक्त कर दिया गया है।

