चमोली जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की देवाल शाखा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमोटिया गरीब बच्चों को जेकेटो का वितरण किया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। चमोली जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की देवाल शाखा ने विकासखंड देवाल के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमोटिया गरीब बच्चों को जेकेटो का वितरण किया।इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक ने बमोटिया के ग्रामीणों को गरीबों के उत्थान के लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
सुदूरवर्ती एवं अनुसूचित गांव बटोटिया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जा कर कॉपरेटिव बैंक देवाल के शाखा प्रबंधक मुकेश पाठक ने गरीब छात्र, छात्राओं को जेकेट एवं अन्य वस्त्रों का वितरण किया।इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को अपनी आजीविका को मजबूत बनाने के लिए सरकार के द्वारा बिना ब्याज पर दिए जाने वाले अल्पकालीन एवं मध्यकालीन ऋण के अलावा अन्य योजनाओं की जानकारी दी।इस मौके पर विद्यालय के प्राध्यापक पुष्कर टम्टा शाखा प्रबंधक का गरीब छात्र, छात्राओं को निशुल्क जैकेटों एवं अन्य कपड़ों के वितरण पर आभार व्यक्त किया।इस मौके सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह, करण रौतेला, राजेंद्र सिंह, अध्यापक चंद्रप्रकाश टम्टा, भूपेंद्र राणा, वैभव शर्मा, रूपा देवी, दर्शन राम, रमेश राम, भोजन माता रेखा देवी आदि मौजूद थे।

