FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाकाली मंदिर के पण्डा, महाकाली रामलीला कमेटी के संरक्षक , एक्स सुबेदार डा0 नैन सिंह रावल का निधन । शोक में बाजार बंद ।

एनएचएल नेटवर्क।

गंगोलीहाट / नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के पंडा महाकाली रामलीला कमेटी के संरक्षक डा0 नैन सिंह रावल उम्र 78 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जवाहर सिंह रावल का इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 5 बजे बरेली के राममूर्ति हॉपिटल में निधन हो गया । नैन सिंह रावल महाकाली मंदिर के पंडा थे और जीवन पर्यन्त धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे । शोक समाचार मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया । रावल के दो पुत्र व एक पुत्री गजेंद्र रावल , कमल रावल व मीना रावल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । रावल गंगोलीहाट बाजार में एक्सरे सेंटर चलाते थे उनके दोनों पुत्र भी व्यापारी हैं । रावल का अंतिम संस्कार रामेश्वर के पवित्र घाट पर हुआ उनकी चिता को पुत्र गजेंद्र रावल व कमल रावल ने मुखाग्नि दी । रावल के निधन पर व्यापारियों , महाकाली मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा श्री महाकाली रामलीला कमेटी ने मुख्य चौराहे में एक शोक सभा कर स्वर्गीय डा0 रावल को श्रद्धांजलि अर्पित कर दोपहर 3 बजे बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखे ।

Share This News