जंडियाला गुरु के निवासियो ने सत गुरु राइस मिल को बंद करवाने के लिए प्रदूषण विभाग के मंत्री उमप्रकाश सोनी को दिया पत्र ।

जंडियाला गुरु न्यूज लाइव संवाददाता कवल जीत सिह
जंडियाला गुरु शहर के अंदर रिहाशि इलाके में प्रशाशन की सरेआम धजिया उड़ा रहा सतगुरु राइस मिल सराए रोड जंडियाला गुरु शहर में ओपन ही बिना शैड के चलकर प्रदूषण से लोगो को बीमार कर रहा है और कई लोग बीमार भी हुए है इस सैलर के नजदीक बैरिंग कॉनवेंट स्कूल ,रगुनाथ कन्या कॉलेज ,सेंट पीटर स्कूल , जोतिसर कलोनी ,मलिआना कलोनी ,मिशन कम्पाउंड ,शेखुपुरमुहल्ला,गोल्डन एविनुए कलोनी , बीबी कोला जी भलाई केंद्र है यह रोड के बिलकुल ऊपर है इस रोड पर लोग सुबह सैर भी करते है ।हीरा लाल पुत्र वीजे कुमार वासी जंडियाला गुरु ने बताया कि मुहल्ला वासियो ने इकठे होकर 5/10/2017 को एक दरखास्त प्रदूषण बोर्ड अमृतसर को दी थी और फिर प्रदूषण बोर्ड ने बिजली विभाग को सतगुरु राइस मिल सैलर का बिजली का कनेक्शन काटने को कहा और 10/01/2018 को बिजली का कनेक्शन काटा और फिर कोट केस भी किया जिसमे सैलर मालिक ने प्रदूषण बोर्ड से तीन महीने का समय मांगा और 10/01/2018 को सैलर का बिजली का कनेक्शन चालू किया और 30/04/2018 तक का समय दिया गया की वह प्रदूषण विभाग की शर्ते पूरी करेगा और तीन महीने बाद भी सैलर मालिक ने शर्ते पूरी नही की और फिर लोक अदालत अमृतसर में प्रदूषण विभाग के वकील हरपाल सिंह ने जज साहब को लिखिति बयान दिए कि सैलर मालिक प्रदूषण बोर्ड की शर्तें पूरी नही कर रहा और 30/04/2018 को फिर बिजली का कनेक्शन काटा गया ।और अब फिर से सैलर मालिक ने बिना किसी शर्त को पूरा करते हुए 28/05/2018 को बिजली का कनेक्शन लगवा लिया प्रदूषण बोर्ड के चीफ से पत्रकार द्वारा पूछा गया तो उन्होंने ने कहा कि एक महीने का समय दिया गया है और एक महीने में शर्ते पूरी नही करता है तो बिजली का कनेक्शन काटा जाएगा । आज जंडियाला गुरु के निवासी हीरा लाल ,अशवनी सहदेव ,रमिंदर सिंह ,लखबीर सिंह ने प्रदूषण विभाग के मंत्री उमप्रकाश सोनी के ग्रह अमृतसर पहुच कर अपनी समस्या बताई और इस सत गुरु राइस मिल को बंद करने के लिए बिने पत्र दिया और मंत्री उमप्रकाश सोनी ने पूरा आश्वाशन दिया की किसी को यह हक नही है की वह लोगो की सेहत के साथ खिलवाड़ करे ऐसा नही करने दिया जाएगा अगर वह शर्ते पूरी नही करता है तो मै आप लोगो को विश्वाश दिलाता हूँ कि यह सैलर बंद होगा ।

