Uncategorized

सिपाही से लेफ्टिनेंट बने मड़ गांव के जीवन कार्की।

एनएचएल नेटवर्क थल संवाददाता।

थल के मड़ गांव के 16 कुमाऊं रेजिमेंट के सिपाही जीवन सिंह कार्की (23)पुत्र 16 कुमाऊं से ही सेवानिवृत्त कैप्टन रवींद्र सिंह कार्की ने सेना में ऑफिसर पद के लिए कमीशन लेकर आर्मी कैडेट कोर की मुख्य प्रवेश परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए हैं। सिपाही जीवन सिंह कार्की ने 19 सितंबर 2019 में 16 कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत से 9 माह की ट्रेनिंग लेकर आर्मी ज्वाइन की थी।सिपाही पद पर पांच वर्ष वर्ष सर्विस करने के बाद वे आज आर्मी कैडेट कोर की परीक्षा पास करने के बाद लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुवे हैं।वे आईएमए देहरादून ट्रेनिंग सेंटर से चार साल की ट्रेनिंग करेंगे। जीवन की 1 से 10 तक की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत और 12 वीं की शिक्षा यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल हल्द्वानी से हुई है।जीवन फुटबॉल और बास्केटबॉल के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं।जीवन के साथ पिता पूर्व कैप्टन रवींद्र सिंह कार्की और बड़े भाई डिगर सिंह कार्की वर्तमान में क्लर्क पद तीनों ही एक की रेजिमेंट 16 कुमाऊं में हैं। जीवन की माता बसंती देवी गृहणी हैं।इस समय जीवन का परिवार हल्द्वानी के
भगवानपुर में निवास करते हैं। जीवन की इस उपलब्धि से उसके पैतृक गांव मड़ में खुशी की लहर है।और गांव के तेज सिंह कार्की,शेर सिंह कार्की,पूरन सिंह,प्रवीण सिंह,देवराज रौतेला,
नंदन सिंह,मोहन सिंह,नरेंद्र सिंह,
गोपाल सिंह,आनंद सिंह,योगेश रौतेला,सुंदर सिंह,उमेद सिंह
नरेश सिंह ने खुशी जता कर उसके परिजनों को बधाई दी हैं।

Share This News