महाविद्यालय में आई.क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में एक बैठक संम्पन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आई.क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु कक्षाओं के संचालन का सुझाव दिया। उन्होंने शैक्षणिक बिंदुओं के साथ-साथ नवाचार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु लैंग्वेज लैब, योग अभ्यास, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, स्थानीय औषधीय पौधों आदि के विषय पर चर्चा हुई एवं उक्त विषय से विद्यार्थियों को लाभान्वित कराने की योजना बनाई गई। बैठक में डॉ. जे. एन. पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. अश्विन कुमार, डॉ. ललित चंद, डॉ. तनूजा टम्टा, कौशल उप्रेती उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आई. क्यू. ए. सी. समन्वयक डॉ.ललित सिंह रावत ने किया।

