एआरटीओ ने बेरीनाग क्षेत्र में 25 वाहनो का किया चालान।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग प्रभारी एआरटीओ अखिलेश चौहान ने बेरीनाग , गंगोलीहाट, सेराघाट क्षेत्र में आज सघन चेकिंग अभियान के दौरान सख्त कार्यवाही करते हुए बिना फिटनेस 2 , चालान, बिना परमिट के 4 वाहन का चालान,बिना फिटनेस और बिना लाइसेंस के 4
वाहनों का चालान, और अन्य अभियोग में 17 वाहनों सहित कुल 25 वाहनों का चालन किया गया ।
चेकिंग टीम में प्रभारी एआरटीओ चौहान के साथ अमित सती प्रवर्तन सिपाही,महेंद्र रावत प्रवर्तन चालक, बलदेव कुमार पीआरडी जवान थे।

