बोराआगर गांव की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। बेरीनाग लगभग 12 किलोमीटर दूर बोराआगर गांव की युवती रजनी उर्फ काजू रमेश राम उम्र 21 वर्ष रविवार घर से अचानक लापता हो गई। जिस परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान पाया गया कि जाड़ापानी के जंगल में युवती ने पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस, उसे लेकर सीएचसी बेरीनाग पहुंची। जहां पर डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने शव का पंचनामा और डा. संदीप ने शव का पोस्टमार्टम किया। बताया जा रहा मृतक युवती कुछ समय से मानसिक रूप बीमार थी।

