berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग के  ग्राम- डोणू में पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता 

बेरीनाग  पशुपालन विभाग पिथौरागर द्वारा विकास खंड-बेरीनाग के  ग्राम- डोणू में पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, इस मौके पर पशुपालन विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में पशुपालको को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।  एसएलएम, राज्य पशुधन मिशन के अर्न्तगत पशुपालकों को गौपालन, भैंस (डेरी) रक्चर पालन एवं बकरी पालन हेतु ऋण प्रदान किया जाता है जिस‌में ब्याज की राशि का 90% पशुपालन विभाण द्वारा वहन किया जाता है। उपरोक्त ऋण 3 वर्ष के लिये दिया जाता है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के भरण पोषण हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (K.C.C) भी बनाये जाते हैं, डा० राजेश पाठक पशुचिकित्साधिकारी पाँखू द्वारा 15 पशुपालकों के K.CC. हेतु आवेदन पत्र भी शिविर में प्राप्त किये, इस अवसर पर डा० पाठक द्वारा पशुओं के जाड़ों में रख रखाव, पशु पोषण एवं स्वास्थ के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी, उपरोक्त शिविर में 35 पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share This News